मौसम

CG Weather Update : प्रदेश में जारी रहेगा सर्दी का कहर, कोहरा छाने के साथ तापमान में आएगी गिरावट, इन जिलों में तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर

रायपुर : राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई अन्य इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया हुआ है और इसी के कारन तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। अंबिकापुर को छोड़कर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान में कमी दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग शहरों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना जताई है।

रायपुर समेत अन्य इलाकों में कैसा है मौसम

प्रदेश की राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक दृश्यनीयता प्रभावित रही। रविवार को राज्य के सबसे ठंडे इलाके में अंबिकापुर को पीछे छोड़कर पेंड्रा आगे निकल गया। पेंड्रा और अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अंबिकापुर जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर के न्यूनतम तापमान में एक से 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी गई।

पेंड्रा में जनजीवन अस्त-व्यस्त

पेंड्रा इलाके में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को ठिठुरा दिया है। पेंड्रा और अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है जहां कई जगहों पर ओस की बूंदें जम गईं, अमरकंटक में खेतों और छतों पर सफेद चादर नजर आ रही है। शीतलहर से बाजार सन्नाटे में हैं, लोग अलाव जलाकर और ऊनी कपड़ों से खुद को बचाने को मजबूर नजर आ रहे है।

यहां छत्तीसगढ़ की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी राजमेरगढ़ से सूर्योदय का नजारा काफी मनोरम नजर आ रहा है, यह पर्यटक और सैलानी इस मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और किसान सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार धीमी है तो वहीं दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्म पेय और सावधानी की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में राहत नहीं, ठंड और तेज हो सकती है।

पत्थलगांव में पड़ रही कड़ाके की ठंड

पत्थलगांव में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पत्थलगांव में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होते जा रही है। घना कोहरा छाए होने के कारण लोगों को वाहन चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में लगातार कमी आने के चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

आज छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश कोरबा, रायपुर सहित कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19…

छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें किन जिलों में रहेगा खतरा? घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है, राजधानी रायपुर सहित कई जिलों…

CG : मानसून की रफ्तार तेज, बिलासपुर के बाद कुसमी में भी 28 सेमी भारी बारिश, अगले 48 घंटे कोरबा सहित 23 जिलों में अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने के कारण मानसूनी गतिविधियों…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कैसा रहने वाला है आज मौसम का हाल, जानें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है। ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट…

1 of 7