मध्य प्रदेश

Snake Bite : एक ही युवक को सांप ने कई बार डसा, फिर भी कैसे बच गई जान, पढ़िए रहस्य से भरी ये खबर

सागर : सागर जिले के बंडा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 18 वर्षीय युवक को पिछले आठ महीनों में चार बार सांप डस चुका है। बावजूद इसके हर बार समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद परिवार दहशत में है।

जानकारी के अनुसार, बंडा क्षेत्र के ग्राम धुरमार निवासी 18 वर्षीय नमन चौबे पिता नारायण चौबे कक्षा 12वीं का छात्र है। बीते दिनों वह अपने घर पर था तभी उसे सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और तत्काल परिजन उसे तत्काल बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया, जहां उसका अब इलाज जारी है।

युवक को सांप ने कई बार डसा

नमन के चाचा प्रभुदयाल चौबे ने बताया कि पिछले आठ महीनों में यह चौथी बार है, जब नमन को अलग-अलग सांप ने डसा है। पहली घटना नवंबर 2025 में हुई थी। इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गया। इसके बाद दिसंबर 2025 में दूसरी बार जनवरी 2026 में तीसरी बार और अब जुलाई 2026 में चौथी बार सांप ने उसे डस लिया। हर बार परिवार ने बिना किसी झाड़-फूंक या अंधविश्वास में पड़े सीधे अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया, जिससे उसकी जान बच सकी।

बार-बार एक ही युवक को क्यों डस रहा है सांप?

परिजनों का कहना है कि आखिर बार-बार एक ही युवक को सांप क्यों डस रहा है? यह समझ से परे है। इस कारण पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है। इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। समय पर चिकित्सा मिलने से सर्पदंश के अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39