Surajpur

CG Crime : घरेलू विवाद के बाद खौफनाक वारदात, दादा और 6 साल के पोते पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

सूरजपुर : जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में घुसकर सो रहे अपने ससुर और 6 वर्षीय बच्चे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में दादा और पोता करीब 20 प्रतिशत झुलस गए। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचा था आरोपी

मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के खालापार निवासी भजन सिंह से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक भजन सिंह का अपनी पत्नी संगीता के साथ विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद संगीता घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी।

कई दिनों तक पत्नी के वापस नहीं लौटने पर भजन सिंह अपने ससुराल रामेश्वरम ग्राम पहुंचा। पत्नी के मायके में नहीं मिलने पर उसने इसके लिए अपने साले कल सिंह को जिम्मेदार ठहराया और उसके साथ विवाद किया। इस दौरान आरोपी ने ससुराल पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से चला गया।

देर रात घर में घुसकर पेट्रोल से लगाई आग

आरोप है कि देर रात भजन सिंह दोबारा अपने ससुराल पहुंचा। उसने घर की टटरी खोलकर अंदर प्रवेश किया। उस समय 6 वर्षीय सत्यम सिंह और उसके दादा जय सिंह एक ही बिस्तर पर कंबल ओढ़कर सो रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दोनों के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस से आग लगा दी। अचानक आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना में सत्यम सिंह और उसके दादा जय सिंह करीब 20 प्रतिशत झुलस गए।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी भजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : डबल मर्डर केस में चार आरोपी दोषी, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में कुलदीप साहू को 10 साल की सजा

सूरजपुर : सूरजपुर के चर्चित प्रधान आरक्षक परिवार डबल मर्डर केस में फास्ट ट्रैक…

CG : फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाकर बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियों रिकार्ड कर आरोपी ने कर दिया वायरल

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में एक युवती को भोजपुरी फिल्मों में हीरोइन बनाने का झांसा…

1 of 12