Surajpur

CG Breaking : जिले में मचा बवाल, अचानक ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला, DSP सहित 15 पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सुबह सुबह बवाल हो गया। यहां अचानक ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला कर​ दिया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हमला बोला है। जिसमें DSP सहित 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला प्रतापपुर इलाके के मदननगर गांव का है। दरअसल, यहां पुलिस की टीम कोयला खदान का सर्वे करने गई थी और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने मदननगर गांव पहुंची थी। इन आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। हालांकि, ग्रामीण लंबे समय से खदान परियोजना का विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति हिंसक रूप ​ले लिया।

हिंसक झड़प में DSP समेत 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं प्रदर्शन के दौरान पांच पुलिस बसों और कई अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस की भी व्यवस्था की है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यहां पुलिस और राजस्व की टीम यहां खदान खोलने को लेकर कई बार ​सीमांकन करने के लिए गए थे। इससे पहले भी कई बार टीम पहुंची थी। लेकिन ग्रामीणों ने यहां खदान खोलने को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं। राजस्व की टीम कई बार खदान खोलने को लेकर ग्रामीणों से बात करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने लगातार इसका विरोध किया। इसी के चलते आज ग्रामीणों और पुलिस की टीम के बीच झड़प हो गई और इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अंधविश्वास बना हत्या की वजह नाले में मिले युवक के शव की 8 दिन बाद सुलझी गुत्थी, जांच के दौरान हो गई एक और मौत

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जादू-टोने के शक में एक युवक की हत्या किए…

CG News : फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में…

1 of 13