Uttar Pradesh

शराब पीकर सो जाता पति, तो दूध में नशा मिलाकर रात भर रेप करता था देवर; नवविवाहिता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

गोरखपुर : यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक नवविवाहिता ने अपने पति और देवर समेत पूरे ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसका पति शराब पीकर इधर-उधर सो जाता था, तभी दूध में नशे की दवा देकर उसका देवर रेप करता था। हद तो तब हो गई जब इस काम में उसका ससुराल वाले भी उसका साथ देते थे।

शादी के बाद से ही दहेज के लिए करने लगे प्रताड़ित

नवविवाहिता महिला ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना करते थे। पहले उसे घर से निकल जाने पर मजबूर करने की कोशिश की। जब वह घर छोड़कर नहीं गई तो पति की गैर मौजूदगी में देवर दूध में नशे की गोलियां मिलाकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। इसमें ससुराल के अन्य लोग भी उसका साथ देते थे। यह मामला गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र की है।

महिला का आरोप है कि वह उसने अपने साथ हो रही इन ज्यादतियों की बात कई बार अपने पति से बताई लेकिन हर बार उसे मारपीट कर चुप करा दिया जाता था। नवविवाहिता की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति को शराब पीने की आदत

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लड़की की शादी 2022 में हुई थी। शादी के छह महीने बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन उसके बाद ससुरालवालों का रवैया चेंज हो गया। महिला के अनुसार उसके पति को शराब पीने की आदत है। वह शराब पीकर इधर-उधर गिरकर सो जाता था।

रात-रात भर रेप करता था देवर

उधर, ससुर-सास और देवर उसे कम दहेज लाने का ताना देते और विरोध करने पर गालियां देने लगते थे। उसे प्रताड़ित कर घर छोड़ने पर मजबूर किया जाना लगा। लेकिन वह कहीं नहीं गई। शादी को करीब एक साल बीत गए। एक दिन जब महिला का पति गाड़ी लेकर कुछ दिनों के लिए बाहर गया था तब उसके देवर ने दूध में नशे की दवा पिलाकर उसके साथ संबंध बनाया। फिर तो यह सिलसिला सा चल पड़ा। देवर उसके साथ रात-रात भर रेप करता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

School Holiday : स्कूलों में एक बार फिर छुट्टी का ऐलान, 4 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

बुलंदशहर : स्कूल-कॉलेज की छुट्टी को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर…

कमरे में सो रहे देवर का भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, कहा – Happy Diwali देवर बाबू, जानिए क्यों किया ऐसा

प्रयागराज : इन दिनों जहां एक ओर पूरा देश दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है तो दूसरी…

ब्लैकमेलिंग से त्रस्त युवती ने दी जान, प्रेमी ने मंगेतर को भेजे अश्लील वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है,…

होटल के कमरे में प्रेमिका के साथ रोमांस कर रहा था पति, अचानक मौके पर पहुंच गई पत्नी, जाने फिर क्या हुआ .…

गोरखपुर : आज के समय में एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पत्नी…

Viral Video : एक और भाजपा नेता का लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाते वीडियो हुआ वायरल, पार्टी ने किया निष्कासित

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष का एक…

1 of 8