मध्य प्रदेश

प्रेमी संग फरार हुई पत्नी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, 2 मिनट 57 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर खोले बेवफाई के एक-एक राज

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई और प्रेमी के साथ चले जाने के दुख में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

पत्नी के चले जाने से हो गया था दुखी

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला निशातपुरा इलाके का है। यहाँ रहने वाले पंकज अहिरवार की पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विकास पालकर नाम के युवक के साथ था। मृतक की पत्नी कुछ दिनों पहले अपने प्रेमी के साथ पति को छोड़कर चली गई थी। इसी बात से परेशान होकर पंकज ने आत्महत्या का फैसला लिया।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

पंकज ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया और अपनी पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास पालकर पर कई आरोप लगाए। वीडियो के आखिर में युवक ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज करते हुए युवक का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

Gas Cylinder Update : गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, अब …. इस चीज के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर लागू हुआ ये नियम

भोपाल : एक बार फिर से शादियों के सीजन शुरू हो गए हैं और मिडिल ईस्ट में तनाव की…

1 of 27