Dhamtari

CG News : सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने ब्लेड से काटी कलाई, अब प्राचार्य और HM को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले मे कुरूद के दहदहा स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा नुकीली चीज से अपने हाथ जख्मी करने के गंभीर मामले में अब शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानपाठक और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि शासकीय माध्यमिक शाला दहदहा में 7वीं और 8वीं कक्षा के 35 छात्र-छात्राओं ने नुकीली चीज से अपने ही बाएं हाथ को जख्मी किया। इसमें 21 छात्र और 14 छात्राएं शामिल है। पिछले एक महीने से यह खतरनाक सिलसिला चलता रहा। बच्चे एक-दूसरे को देखकर आत्म-क्षति जैसा कदम उठा रहे थे। मामला सामने आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमला हरकत में आया जांच और टीम दो बार स्कूल पहुंची। एक-एक कर बच्चों से पूछताछ की गई

शिक्षा विभाग ने कहा- ये लापरवाही है

शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही माना है। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने घोर उदासीनता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक पुनीत राम साहू और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को जारी किया गया है। दोनों से तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि यदि समय रहते स्कूल स्तर पर निगरानी और संवेदनशीलता दिखाई गई होती तो इतने बड़े स्तर पर बच्चों द्वारा खुद को नुकसान पहुंचाने की घटना रोकी जा सकती थी। फिलहाल जांच और विभागीय कार्रवाई दोनों जारी हैं। यह मामला सिर्फ अनुशासन का नहीं, बल्कि बच्चों की मानसिक सुरक्षा और जवाबदेही का है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : अब सिर्फ जेल नहीं … ड्रग माफियाओं की संपत्ति पर भी वार, पुलिस ने ₹35 लाख से ज्यादा की संपत्ति की फ्रीज

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने अब तक का सबसे…

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

1 of 10