खेल

Viral Video : सुपर ओवर में मिली हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़े वैभव सूर्यवंशी, हाथा-पाई तक पहुंची बात, देखें हैरान करने वाला वीडियो

नई दिल्ली : ट्राई सीरीज में इंडिया-ए को श्रीलंका-ए के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए थे। इसका पीछा करने उतरी इंडिया-ए की टीम सिर्फ 10 रन ही बना सकी। इंडिया-ए की ओर से सुपर ओवर में सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी बैटिंग करने उतरे थे, लेकिन दोनों मैच फिनिश नहीं कर पाए। वहीं मैच खत्म होने के बाद मैदान पर कुछ ऐसा हो गया जो चर्चा का विषय बन गया है।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़े वैभव

श्रीलंका-ए की टीम मैच जीतने का जश्न मना रही थी, लेकिन इसी बीच गड़बड़ हो गई। श्रीलंकाई खिलाड़ियों के जश्न के बीच वैभव सूर्यवंशी किसी बात से नाराज हो गए और उनका श्रीलंकाई फील्डर से झगड़ा हो गया। इसी बीच शेडगे अपने साथी को वापस खींच लाते हैं, लेकिन वैभव मैदान छोड़ने के मूड में नहीं लगे। दोनों टीमें गर्मजोशी से हाथ मिलाती हैं और यहीं मैच खत्म हो जाता है।

सुपर ओवर का हाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुपर ओवर में श्रीलंका की ओर से कुगाथास मथुलन ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली थी। पहली गेंद पर सूर्यांश शेडगे ने दो रन लिए, दूसरी बॉल डॉट रही। वहीं तीसरी गेंद पर एक रन बना। अब स्ट्राइक पर वैभव सूर्यवंशी थे। वैभव चौथी बॉल पर सिर्फ 2 रन बना सके। फिर पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।

इंडिया-ए ने दिया था 266 रनों का लक्ष्य

मुकाबले में इंडिया-ए ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 49.2 ओवरों में 265 रन बनाए थे। इंडिया-ए के लिए सूर्यांश शेडगे ने 72 और विप्रज निगम ने 51 रनों का योगदान दिया। वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए और 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका-ए की ओर से विजयकांत व्यासकांत और मोहम्मद शिराज ने तीन-तीन विकेट झटके।

जवाब में श्रीलंका-ए ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 265 रन बनाए और मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। श्रीलंका की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने शानदार 93 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर में उनका आउट होना मेजबान टीम को मुश्किल में डाल गया। श्रीलंका की पारी का आखिरी ओवर अरशद खान ने फेंका, जिसमें उन्होंने केवल 4 रन खर्च किए।

What's your reaction?

Related Posts

2027 वर्ल्ड कप के पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, दिग्गज ओपनर ने क्रिकेट से लिया सन्यास, क्या IPL भी नहीं खेलेंगे?

नई दिल्ली : टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल…

CG News : आयुष पांडे के बाद छत्तीसगढ़ के एक और खिलाड़ी का टीम इंडिया में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

रायपुर : भारतीय क्रिकेट बोर्ड की महिला चयन समिति ने श्रीलंका दौरे पर होने वाले…

1 of 5