सोशल मीडिया

Viral Video : फेरे से दो घंटे पहले बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची दुल्हन, बीच सड़क पर ही दोनों ने …. कार में बैठे लड़की के दोस्त ने रिकॉर्ड करके वीडियो कर दिया वायरल

नई दिल्ली : शादियों का सीजन शुरू होते ही दूल्हा-दुल्हन के मजेदार वीडियो सामने आ रहे हैं। कहीं ​जीजा-साली के मजाक के वीडियो तो कहीं दूल्हा-दुल्हन के कॉमेडी भरे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो की इस कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। जहां एक ओर दुल्हन की इस करतूत लोग उन्हें भला बुरा कह रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ लोग दुल्हन की तारीफ भी कर रहे हैं।

फेरों से 2 घंटे पहले दुल्हन पहुंची प्रेमी से मिलने

दरसअल सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि फेरों से 2 घंटे पहले दुल्हन अपने आशिक से मिलने पहुंची है। दोनों बीच सड़क पर मुलाकात करते हैं और फिर एक दूसरे को गले लगाते हैं। इसके बाद दुल्हन वापस आकर कार में बैठ जाती है और अपने घर के लिए रवाना हो जाती है। इस काम में दुल्हन का साथ उसके दोस्त ने दिया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन शादी का ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दोस्त ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

इस वीडियो को Dr. Sheetal yada नाम के x पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि ”इस वायरल वीडियो में यह दुल्हन अपनी शादी से ठीक 2 घंटे पहले अपने पूर्व प्रेमी से मिलने पहुंच गई। इस वीडियो ने शादी के बाद भी अतीत के रिश्तों में जुड़े रहने के मुद्दे पर बहस छेड़ दी है। अभी के 70% लड़के या लड़की इसी एकमात्र वजह से शादी करने में विश्वास नहीं कर रहे हैं।”

लड़की ने कर दी बड़ी लगती

वहीं, वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि ”अगर लड़का लड़की का प्यार सच्चा है तो उन्हें आपस में शादी करके एक दूसरे का बनना चाहिए अगर बंधन में नहीं बंध सकते तो किसी ओर को भी अपना मत होने दो सही मायनों में मोहब्बत की परिभाषा तो यहीं हैं जितना मैंने मोहब्बत को समझा हैं।” जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है कि ”ऐसा करके लड़की ने गलती तो की ही हैं, ठीक है अगर आपका पहले कोई अफेयर्स था और किसी भी कारण से अब कही और शादी हो रही हैं तो एक अच्छे भविष्य के लिए पिछली बाते दफना कर अभी मिलने नहीं आना चाहिए था, और बहुत बड़ी गलती उस दोस्त की भी हैं जिसने ये वीडीओ बना कर शेयर किया है।”

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, देखे वायरल वीडियो

अमरो​हा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

CG Viral Video : कथा वाचक प्रेमी के साथ कार में संबंध बना रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति …देखें पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 20