Rajasthan

बस अग्निकांड …. प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख सीएम ने किया अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण, 20 की मौत 16 घायल…

जयपुर : जैसलमेर के थईयात गांव के पास मंगलवार को जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हो गए है। राजस्थान सीएमओ ने एक आधिकारिक बयान में बताया है कि, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया जहां बस में आग लगी थी।

सीएम भजनलाल पहुंचे घटनास्थल

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, शर्मा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं। शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जैसलमेर में एक बस में आग लगने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।” जोधपुर के पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश पासवान ने कहा, “16 घायलों को जैसलमेर से यहां लाया गया है। 15 घायलों का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है और एक घायल का श्री राम अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

बस के पिछले हिस्से में लगी थी आग

जैसलमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश धान के अनुसार, जैसलमेर से जोधपुर के लिए अपराह्न करीब तीन बजे रवाना हुई चलती बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने के बाद थईयात गांव के पास अचानक बस में आग लग गई थी।अधिकारी ने कहा, “चलती बस में आग लग गई। कई लोगों के हताहत होने की खबर है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।” घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग तथा पुलिस की टीमों के घटनास्थल पर पहुंचने तक बचाव कार्य में मदद की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुःख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसलमेर बस आग की घटना में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “राजस्थान के जैसलमेर में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” बयान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से वित्तीय सहायता की भी घोषणा की गई है। “प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।”

What's your reaction?

Related Posts

Swasth Vibhag : शिक्षकों के बाद अब डॉक्टर्स भगाएंगे आवारा कुत्ते स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, बना चर्चा का विषय

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय जवाहिर…

Live Suicide Video : सुसाइड से पहले मां को किया वीडियो कॉल, फिर आंखों के सामने ही फंदे पर लटका, इस वजह से मौत को लगाया गले

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर निवासी मुजाहिद ने शुक्रवार मुंबई में…

Social Media Viral Video : भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, राजधानी में भी चर्चा जोरों पर

उदयपुर : जिले की दिग्गज महिला नेत्री ने एक वकील पर अश्लील वीडियो वायरल करने की…

‘पति को कैसे रास्ते से हटाया जाए?’ किराएदार आशिक के लिए पत्नी ने यूट्यूब पर किया सर्च, अब ऐसी हालत में है पति

झालावाड़ : यह खबर राजस्थान के झालावाड़ से सामने आई है जहां पत्नी और उसके प्रेमी…

1 of 3