Rajasthan

युवक ने की जबरदस्ती सेक्स करने की कोशिश, महिला ने ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट, …. इस बहाने घुसा था घर में

जयपुर : राजधानी में युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की तो महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट और गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर गया था। उसे अकेली पाकर रेप करने की कोशिश करने लगा। घायल युवक को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है।

33 वर्षीय महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बताया कि एक युवक उसके घर आया था। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे घर में अकेला पाकर जबरदस्ती करने और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने आत्मरक्षा में ब्लेड से युवक पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक घर के अंदर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके गले और निजी अंग पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने तत्काल उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और युवक वर्ष 2017 से एक-दूसरे को जानते थे। घटना के दिन युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। महिला का कहना है कि मुलाकात के दौरान युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसके बाद उसने अपनी सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया। वहीं अस्पताल में भर्ती युवक ने भी पुलिस को शिकायत दी है। युवक का आरोप है कि महिला ने उस पर जानलेवा हमला किया। जांच में यह भी सामने आया है कि युवक की करीब एक माह पहले ही शादी हुई थी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के प्रयास और युवक की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, दोनों पक्षों के बयान और अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Crime News : दो नाबालिग बेटियों से बलात्कार कर रहा था पिता, 12 साल से कर रहा हैवानियत, ईमेल देखते ही पुलिस के उड़े होश

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक पिता द्वारा अपनी दो नाबालिक पुत्रियों के साथ…

Live Suicide Video : सुसाइड से पहले मां को किया वीडियो कॉल, फिर आंखों के सामने ही फंदे पर लटका, इस वजह से मौत को लगाया गले

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर निवासी मुजाहिद ने शुक्रवार मुंबई में…

बस अग्निकांड …. प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख सीएम ने किया अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण, 20 की मौत 16 घायल…

जयपुर : जैसलमेर के थईयात गांव के पास मंगलवार को जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग…

1 of 4