मध्य प्रदेश

Viral Video : पिता की गिरफ्तारी से भड़क उठी बेटी, फिर थाने में जो किया देख पुलिस भी रह गई सन्न, अब वीडियो हो रहा वायरल

सतना : सतना जिले के नागौद थाना परिसर में बीती शाम हंगामे की स्थिति बन गई, जब मारपीट के एक पुराने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी से नाराज उसकी बेटी ने थाने पहुंचकर विरोध किया। इस दौरान युवती ने मोबाइल फोन से थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों का वीडियो भी बनाया।

पिता की गिरफ्तारी से नाराज बेटी ने थाने में किया हंगामा

पुलिस के अनुसार, नागौद निवासी बालमुकुंद पाठक के खिलाफ करीब एक वर्ष पूर्व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने कई बार उन्हें थाने बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर नागौद थाने लाया। पिता की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही परिजन थाने पहुंचे।

इसी दौरान आरोपी की बेटी ने नाराजगी जताते हुए थाने में हंगामा शुरू कर दिया और मोबाइल से पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाने लगी। पुलिस ने बताया कि मामला जमानती धाराओं में दर्ज था। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालमुकुंद पाठक को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद परिजन शांत हुए और स्थिति सामान्य हो गई।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39