Rajasthan

Viral Video : 500 गायों की मौत, नगर परिषद के डंपिंग यार्ड से वायरल हुआ मवेशियों की सड़ी गली लाश का वीडियो, देखे वायरल वीडियो

जैसलमेर : गायों के संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें कई तरह की योजनाएं चल रही है, लेकिन ये योजनाएं सिर्फ कागजों तक सिमित रह गई है। कहीं चारा की कमी से गायों की मौत हो जा रही तो कहीं प्रबंधन की अनदेखी बेजुबान मवेशियों की जान ले ले रही है। हैरानी की बात तो ये है कि गायों के ​पीने के लिए पानी तक का संकट बना हुआ है। जी हां राजस्थान के जैसलमेर से गायों की मौत की खबर सामने आई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। गायों की लाश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

500 गायों की मौत के बाद मचा हड़कंप

मिली जानलकारी के अनुसार मामला नगर परिषद के डंपिंग यार्ड का है, जहां 500 गायों की मौत हो गई है। इन गायों की सड़ी गली लाश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डंपिंग यार्ड में नगरपरिषद के मृत पशुओं के अधिकृत हड्डी ठेकेदार द्वारा इन मरी हुई गायों के शवों के निस्तारण न करने से आमजन में नाराजगी का माहौल व्याप्त है। मृत गायों के शवों के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से गो प्रेमियों में यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

गायों की सड़ी-गली लाश का वीडियो वायरल

गायों के शव का वीडियो वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने इस संबंध में मामले को गंभीरता से लेते हुए फैक्चुअल रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढा ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए यार्ड के मृत पशुओं के ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। फिलहाल नगरपरिषद ने मृत पशुओं को डंपिंग यार्ड से हटाकर निस्तारण कर दिया है।

पानी की कमी के चलते गायों की मौत

वहीं, दूसरी ओर जिले के देरासर गांव में पानी की किल्लत गायों की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को लिमा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पानी की किल्लत के कारण इनकी मौत हुई है। एक गाय का शव सूखे जलकुंड के अंदर ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की तलाश में गाय यहां तक पहुंची, लेकिन पानी न मिलने से प्यास से तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।

What's your reaction?

Related Posts

…. इस बात पर ठनका गर्लफ्रेंड का माथा काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, 40 दिनों बाद युवक को मिली नई जिंदगी

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के चिकित्सकों…

सजा काटते-काटते हुआ प्यार! अब जेल में ही सात फेरे लेंगे हत्या के आरोपी, पंडित समेत 21-21 परिजन होंगे शामिल

जोधपुर : राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अहम और मानवीय फैसला सुनाते हुए हत्या के मामले…

रेप के दोषी आसाराम को मिली अंतरिम जमानत …. मेडिकल ग्राउंड पर 6 महीने की राहत लेकिन नहीं कर पाएंगे ये

जोधपुर : यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान…

1 of 5