Rajasthan

रेप के दोषी आसाराम को मिली अंतरिम जमानत …. मेडिकल ग्राउंड पर 6 महीने की राहत लेकिन नहीं कर पाएंगे ये

जोधपुर : यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें छह महीने की अंतरिम जमानत प्रदान की है। यह राहत मेडिकल ग्राउंड पर दी गई है। सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की डिवीजन बेंच में हुई। अदालत ने साफ किया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि आसाराम किसी भी प्रकार की धार्मिक सभा या सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर सकेंगे।

कौन है आसाराम?

ज्ञात हो कि आसाराम बापू ने आध्यात्मिक गुरु के तौर पर जाने जाते थे। उनका असली नाम आसूमल थाऊमल सिरुमलानी है। उन्हें उनके भक्तों द्वारा “बापू” कहा जाता है। वे 2013 में एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में दोषी पाए गए थे और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। फिलहाल, वह जोधपुर जेल में हैं।

What's your reaction?

Related Posts

सजा काटते-काटते हुआ प्यार! अब जेल में ही सात फेरे लेंगे हत्या के आरोपी, पंडित समेत 21-21 परिजन होंगे शामिल

जोधपुर : राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अहम और मानवीय फैसला सुनाते हुए हत्या के मामले…

युवक ने की जबरदस्ती सेक्स करने की कोशिश, महिला ने ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट, …. इस बहाने घुसा था घर में

जयपुर : राजधानी में युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की तो महिला ने युवक…

1 of 5