Kawardha

VIDEO : बारिश का कहर : बाढ़ की चपेट में आया ट्रैक्टर – ट्रॉली, पानी के तेज बहाव में बह गये 7 मजदूर …. मचा हड़कंप

कवर्धा : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। कवर्धा जिले में घुमाछापर गांव के पास बारिश के कारण टमरू नाले में का एकाएक जलस्तर बढ़ गया, जिससे नाले में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। इस दौरान ट्रॉली में सवार 7 मजदूर भी बह गए। बताया जा रहा है कि किसी तरह सभी मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचा सकें।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम कवर्धा के घुमाछापार गांव के नजदीक नाले का है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में रेत घाट बंद होने के बाद भी जिले में अवैध रेत खनन का काम धड़ल्ले से जारी है। सोमवार को भी इस क्षेत्र मेें नाले से अवैध रेत खनन के लिए कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। ट्रैक्टर में रेत लोड करने के दौरान ही एकाएक तेज बारिश के कारण नाले का जल स्तर बढ़ गया।

नाले में पानी के तेज उफान और बाढ़ की चपेट में आने पर रेत से भरी ट्रैक्टर और ट्रॉली जहां पूरी तरह से डूब गये। वहीं पानी के तेज बहाव में ट्रॉली मेें सवार 7 मजदूर बह गये। बताया जा रहा है कि किसी तरह सभी मजदूरों ने तैरकर किनारे पहुंचकर अपनी जान बचायी। उधर लगातार हो रही बारिश से सूरजपुर जिले में 7 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य झूलसे हुए लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन…

CG: कांग्रेस नेता रेप मामले में गिरफ्तार: शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने भेजवा दिया जेल, 10 साल तक दोस्ती कर करता रहा रेप

कवर्धा :- एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि…

CG Crime : झगड़े के बाद पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर झांसा देने, डेडबॉडी को लेकर पहुंच गया अस्पताल

कवर्धा : पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिम्हईपुर से एक दिल दहला देने वाला…

1 of 7