बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, अधिकारी रुखमैया मीणा ने महिला पर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला का दावा है कि विरोध करने पर उसे नौकरी से हटाने की धमकी भी दी गई।
रेल मंत्री और महिला आयोग तक पहुंचा मामला
महिला कर्मचारी ने मामले की शिकायत रेल मंत्री, महिला आयोग और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंचाई है। शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



























