मध्य प्रदेश

Crime News : बेटी के आँसू नहीं देख पाया पिता, शराबी दामाद को दे दी खौफनाक सजा, खुलासा होने पर पुलिस के भी उड़े होश

बालाघाट : जिस पिता को बेटी अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती है, वही पिता जब कानून अपने हाथ में ले ले, तो पूरा परिवार बिखर जाता है। बालाघाट के वारासिवनी में एक पिता अपनी बेटी को शराबी पति की प्रताड़ना से बचाना चाहता था, लेकिन उसने ऐसा रास्ता चुना जिसने बेटी की मांग का सिंदूर मिटा दिया। इतना ही नहीं, 10 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के सिर से पिता का साया भी छिन गया। पुलिस ने महज 72 घंटे में इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी ससुर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय राजेन्द्र शरणागत शराब का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसकी शराब की लत और घरेलू हिंसा से पूरा परिवार परेशान था। दंपती के दो मासूम बच्चे 10 साल का बेटा और 6 साल की बेटी रोज घर के झगड़े और तनाव के बीच अपना बचपन गुजार रहे थे। बेटी की पीड़ा सुन-सुनकर पिता राजेश चौहान के मन में गुस्सा बढ़ता गया। 13 जुलाई की रात उसने अपने साथी प्रभुदयाल बिसेन के साथ मिलकर राजेन्द्र को शराब पिलाने के बहाने जंगल बुलाया। वहां विवाद के बाद गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

14 जुलाई को जंगल में शव मिलने के बाद वारासिवनी पुलिस ने फोरेंसिक जांच, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 72 घंटे में पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गमछा,दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। इस वारदात ने एक बेटी को विधवा बना दिया, दो मासूम बच्चों से उनके पिता का साया छीन लिया और एक पिता को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। यह घटना साफ संदेश देती है कि घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद का समाधान कानून से होता है, हत्या से नहीं।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस में 78 निरीक्षकों (TI) को दिया गया प्रमोशन वापस ले लिया…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश

ग्वालियर : कृ​ष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका…

1 of 39