अपराध

Crime News : छत पर बच्चों के साथ सोई थी बीवी, सीढ़ी लगाकर पहुंचा पति, सिर में गोली मारकर हुआ फरार जांच मे जुटी पुलिस

मुरादाबाद : कुंदरकी के नूरुल्ला मोहल्ले में गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। पति हाफिज ने अपनी पत्नी अंजुम (30) की दो बेटियों के सामने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। अंजुम अपनी बेटियों इंशा (7) और माही (5) के साथ छत पर सो रही थी। हाफिज अपने भाई खालिद और दोस्त फैसल के साथ सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचा था।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लाला टीकर निवासी अली हसन ने बताया कि अंजुम का पहला निकाह रामपुर के शादाब से हुआ था, जिससे दो बेटियां हुईं। तीन साल पहले तलाक के बाद अंजुम ने हाफिज से निकाह किया, लेकिन दोनों में अनबन रहने लगी। अंजुम ने हाफिज के भाई खालिद के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। इसके बाद वह बेटियों के साथ कुंदरकी में अलग रहने लगी।

आरोप है कि हाफिज, खालिद और फैसल ने तड़के छत पर धावा बोला। मच्छरदानी में सो रही अंजुम के साथ मारपीट की। बेटियों के जागने पर खालिद और फैसल ने अंजुम को पकड़ा और हाफिज ने सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बेटियों के शोर पर पड़ोसी और अंजुम की बहन शमीम मौके पर पहुंचे।

पुलिस को सूचना मिलते ही एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। एसएसपी ने बताया कि अंजुम के पिता की तहरीर पर हाफिज, खालिद और फैसल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape : लिफ्ट के बहाने चलती कार में महिला से गैंगरेप, विरोध पर बेरहमी से पीटा, सड़क किनारे फेंककर फरार

हरियाणा : फरीदाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई…

महिला को देखते ही खोल लिया अपना पैंट, बीच सड़क पर ही करने लगा ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेंगलुरु : देश के आईटी हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु को सबसे शिक्षित इलाका माना…

प्रेमी के लिए ‘जल्लाद’ बनी मां, 3 साल की मासूम को गर्म प्रेस से दागा, फिर कड़ाके की ठंड में किया ये खौफनाक काम

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने…

1 of 9