मध्य प्रदेश

ऑफिस में चड्डी – बनियान पहनकर बैठे नजर आए सोसायटी प्रबंधक, वायरल हुआ वीडियो तो बोले – …. काट रही थी तो उतार दिए कपड़े

मंदसौर : जिले में गेहूं खरीदी केंद्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चंदवासा साख सहकारी संस्था के प्रबंधक मनोज शर्मा कार्यालय में चड्डी-बनियान में बैठे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी किसान ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया, जिसके बाद सोसायटी प्रबंधक ने खुद सामने आकर सफाई दी है।

चड्डी-बनियान में सोसायटी प्रबंधक

वायरल वीडियो में सोसायटी प्रबंधक मनोज शर्मा खरीदी केंद्र के कार्यालय में चड्डी-बनियान में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मनोज शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। उन्होंने बताया कि शरीर पर चींटियां काट लेने और भीषण गर्मी के कारण वे उस हालत में बैठे थे। साथ ही उनका कहना है कि उस समय खरीदी केंद्र पर कोई मौजूद नहीं था और अवकाश के बाद वे वहां पहुंचे थे मनोज शर्मा।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

सोसायटी प्रबंधक मनोज शर्मा ने वायरल वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो गलत मंशा से वायरल किया गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी और चींटियां काटने की वजह से वे उस स्थिति में बैठे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय कार्यालय में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी है।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39