मध्य प्रदेश

पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश

ग्वालियर : कृ​ष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका दिया है। पुलिस मुख्यालय ने 161 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति निरस्त कर दिया है। पदोन्नति निरस्त किए जाने को लेकर जारी किए गए आदेश में उप निरीक्षक और निरीक्षकों का नाम शामिल है। पदोन्नति निरस्त किए जाने के संबंध में पुलिस मुख्यालय ने हवाला दिया है कि जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच, विभागीय दंड और कोर्ट केस चल रहे हैं उनका प्रमोशन रोक दिया गया है।

पुलिस विभाग ने रद्द किया प्रमोशन

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 83 उप निरीक्षकों का नाम शामिल है। जबकि दूसरे आदेश में 78 निरीक्षकों का नाम शामिल है। बता दें कि पुलिस मुख्यालय की ओर से उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों के प्रमोशन का आदेश 20 और निरीक्षक और उप निरीक्षकों के प्रमोशन का आदेश 13 जुलाई को जारी किया था।

क्यों रद्द कर दी गई पदोन्नति

पुलिस मुख्यालय ने जारी आदेश में कहा है कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की जांच, कोर्ट केस या दंडात्मक कार्रवाई हुई है उनका प्रमोशन रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा एक और वजह सामने आई है। कई कर्मियों ने खुद स्वेच्छा से पदोन्नति का लाभ नहीं लिया। संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने भी इन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। इसी वजह से पुलिस मुख्यालय ने पूरी पदोन्नति सूची पर रोक लगाई।

इन पुलिसकर्मियों का प्रमोशन रद्द

What's your reaction?

Related Posts

पहले लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया कुएं के अंदर, अब सामने आई असली वजह

सागर : सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुएं के अंदर निर्वस्त्र मिली युवती की…

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

1 of 40