नई दिल्ली

Ahmedabad Plane Crash : नई नवेली दुल्हन की प्लेन क्रैश में मौत, उधर लंदन में इंतजार करता रहा पति, पहुंचने से पहले खत्म हो गई जिंदगी

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में 241 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, वहीं एक शख्स जिंदा बचे है। हादसे में राजस्थान के बालोतरा जिले की रहने वाली खुशबू राजपुरोहित की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, खुशबू राजपुरोहित की शादी चार महीने पहले जोधपुर के खरबेरा निवासी विपुल के हुई थी। खुशबू के पति विपुल राजपुरोहित लंदन के सरकारी अस्पताल में बतौर डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। खुशबू अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी। इस दौरान अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में उसकी जान चली गई।

एयरपोर्ट के अंदर जाती दिखी थी खुशबू

इस बीच, खुशबू के एयरपोर्ट में प्रवेश करते हुए का वीडियो सामने आया है। पूरे गांव का माहौल गमगीन है। अरबा गांव से लेकर खरबेरा तक मातम पसरा है। खुशबू को हर कोई श्रद्धांजलि दे रहा है। खुशबू कि इस हादसे में मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ऐसी जानकारी सामने आयी है कि प्लेन हादसे में एक इंसान को छोड़कर सारे लोग मारे गए हैं। वहीं परिवार के लोग अभी भी पॉजिटिव हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी घर आएगी।

विमान में सवार 241 लोगों की मौत की पुष्टि

गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 अहमदाबाद से टेकऑफ के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान लंदन जा रहा था, लेकिन इंजन में आग लगने के कारण 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से टकरा गया। इस भयावह हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34