मध्य प्रदेश

5 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का खुमार, प्रेमी संग भागी महिला को पति ने साथियों संग पत्नी का कर दिया …. ये हाल

पन्ना : पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम वीरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ पति ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव के खेत में बने घर पर पहुँचकर अपनी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना में 48 वर्षीय रामकली कोरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही वह गांव पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि महिला का विवाह लाला कोरी के साथ लगभग 15 वर्ष पहले हुआ था जिसके तीन लड़कियां और दो लड़के थे। लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ पति और बच्चों को छोड़कर दूसरे शहर भाग गई। इसके बाद पिता द्वारा पांचों बच्चों की परवरिश की गई। तीन साल पहले महिला अपने प्रेमी रामदास धोवी के साथ रहने के लिए ग्राम वीरा वापस आ गई। तभी से पूर्व पति के मन में पुरानी जख्म फिर से हरे हुए और प्रतिशोध की भावना से इस घटना को अंजाम दिया गया।

इस पूरे घटना क्रम ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यालय तक चर्चा का बाजार गर्म है कि पति ने पत्नी की बेवफाई का बदला लिया। पुलिस ने आरोपी पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लाठी-डंडों से पीट-पीटकर महिला की हत्या की गई है। हत्या में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश भी पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रदेश में बदल गया शराब बिक्री का नियम, इस वजह से आबकारी विभाग ने लिया फैसला, जानें कब से होगा लागू?

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने नकली और मिलावटी शराब की बिक्री रोकने के लिए बड़ा कदम…

‘तुमने तो पूरी भाजपा को शुगर कर दी’ पूर्व विधायक ने महिला विधायक से क्यों कही ये बात, वायरल हो रहा वीडियो

सागर : सागर जिले बीना में नए संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन के लोकार्पण…

1 of 40