Uttar Pradesh

बच्चों को स्तनपान कराते वक्त झांकते हैं प्रधान पाठक, कहते हैं मासिक धर्म आया है तो प्रमाण लेकर आओ’ शिक्षिकाओं के आरोप के बाद बवाल

वाड्रफनगर:- शहर के एक सरकारी स्कूल से महिला शिक्षकों की गरिमा और कार्यस्थल की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला सामने आया है। माध्यमिक शाला भरूहीबांस के प्रधानपाठक मनोज गुप्ता पर दो शिक्षिकाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि प्रधानपाठक ने एक शिक्षिका को बच्चे को स्तनपान कराते समय छिपकर देखा, वहीं महिला शिक्षकों से मासिक धर्म के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट मांगा गया। दो शिक्षिकाओं ने मामले की शिकायत बलंगी पुलिस चौकी और क्षेत्रीय विधायक से की है। विधायक ने पुलिस को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

फीडिंग कराते वक्त झांकते हैं प्रधान पाठक

मामला वाड्रफनगर विकासखंड के माध्यमिक शाला भरूहीबांस का है। जहां पदस्थ प्रधानपाठक मनोज गुप्ता के खिलाफ स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, एक शिक्षिका का आरोप है कि जब वह अपने छोटे बच्चे को फीडिंग करा रही थीं, तब प्रधानपाठक ने कथित रूप से छिपकर देखने की कोशिश की। शिक्षिका का कहना है कि इस घटना से वह मानसिक रूप से आहत हुईं और कार्यस्थल पर असुरक्षित महसूस करने लगीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रधानपाठक महिला शिक्षकों से मासिक धर्म के दौरान अवकाश लेने पर मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने का दबाव बनाते हैं।

मांगा मासिक धर्म का प्रमाण

शिक्षिकाओं का कहना है कि इस तरह का व्यवहार उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं आरोपों के आधार पर दोनों शिक्षिकाओं ने बलंगी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है और क्षेत्रीय विधायक से भी न्याय की मांग की है। मामला जनप्रतिनिधियों तक पहुंचने के बाद क्षेत्रीय विधायक ने भी इसे गंभीरता से लिया है। विधायक ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के समर्थन में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

रिसॉर्ट के कमरे में रोमांस कर रहे थे लड़के-लड़कियां! अचानक पड़ गई पुलिस की रेड, 10 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में…

1 of 29