बिहार

4 साल के मासूम को अवैध संबंधों की सजा! पड़ोसी ने काट दिया बच्चे का प्राइवेट पार्ट, बोला- मेरी पत्नी और बच्चे के पिता के बीच था अफेयर

पटना : बिहार में चार साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार के काटे जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित बच्चे के पिता और आरोपी के पत्नी के बीच अवैध संबंध चल रहा था। जिसके चलते उसने हैवानियत को अंजाम दिया। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

दरअसल गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी में मासूम बच्चे (4) के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काटने का मामला सामने आया था। धनरुआ के तेल्हाड़ी का बच्चा रक्षा बंधन पर अपनी मां के साथ गौरीचक के सोहगी गांव में नाना के घर आया था। पड़ोस में रहने वाले युवक गुड्डू पासवान का एक हफ्ता पहले बच्चे के ननिहाल के लोगों से कहासुनी हुई थी। रंजिश में शाम वह चॉकलेट का लालच देकर बच्चे को अपने घर पर ले गया और चाकू से गुप्तांग काट दिया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस ने इसकी रिपोर्ट लिखवाई थी।

मामले में पुलिस ने गुड्डू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया पूछताछ में गुड्‌डू ने बताया कि पीड़ित बच्चे के पिता और मेरी पत्नी के बीच अवैध संबंध था। इसका बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। वहीं SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया, ‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। FSL की टीम ने मौके से सबूत एकत्रित किए है। आरोपी के मानसिक स्थिति पर उन्होंने कहा कि ये डॉक्टरों की टीम ही क्लियर करेगी। अपनी पत्नी और पीड़ित बच्चे के पिता के बीच अफेयर के शक में गुड्डू ने वारदात को अंजाम दिया है।’

What's your reaction?

Related Posts

Political News : प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगबबूला 7 दिग्गज नेताओं को किया पार्टी से बाहर, जारी किया निष्कासन का आदेश

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के…

“पति आवारा हो तो कंडोम सहारा हो विश्व एड्स दिवस पर बेबाक नारों की गूंज जागरूकता रैली बनी चर्चा का केंद्र

बिहार/समस्तीपुर : विश्व एड्स दिवस पर समस्तीपुर के सदर अस्पताल में वह मंज़र देखने…

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

1 of 8