Rajasthan

School Close News : इन जिलों में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, आ गया जिला प्रशासन का नया आदेश, देखें नोटिस

राजस्थान : देश के कई हिस्सों में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ रही है। तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में अभी भी शीतलहर और बर्फबारी से लोग परेशान हो गए हैं। हालत को देखते हुए कई ​राज्यों में स्कूलों की छुट्टी दे दी गई है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है और कई स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। छात्रों के सेहत और सुरक्षा को देखते हुए ​जिला प्रशासन ने 13 जनवरी के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

बढ़ते ठंड को देखते हुए जयपुर में कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों में 12 और 13 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल 14 जनवरी से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। नागौर में कक्षा 5 तक के स्कूल 12 और 13 जनवरी को बंद रहेंगे। दौसा में कक्षा 8 तक के सभी छात्रों के लिए 12 जनवरी से अवकाश घोषित किया गया है। सीकर में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल बंद किए गए हैं। जालोर में कक्षा 5 तक के स्कूल 12 से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। झुंझुनूं में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। झालावाड़/जूनागढ़ में कक्षा 5 तक के स्कूल 12 और 13 जनवरी को बंद रहेंगे। डूंगरपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।

बच्चों को लेकर प्रशासन की अपील

बढ़ते ठंड को देखते ही प्रशासन ने सभी ​अभिभावकों से अपील की है कि सभी अपने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए। राज्य में ठंड का प्रकोप फिलहाल जारी रहने की संभावना है, ऐसे में आने वाले दिनों में स्कूलों को लेकर और भी आदेश जारी किए जा सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

…. इस बात पर ठनका गर्लफ्रेंड का माथा काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, 40 दिनों बाद युवक को मिली नई जिंदगी

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के चिकित्सकों…

सजा काटते-काटते हुआ प्यार! अब जेल में ही सात फेरे लेंगे हत्या के आरोपी, पंडित समेत 21-21 परिजन होंगे शामिल

जोधपुर : राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अहम और मानवीय फैसला सुनाते हुए हत्या के मामले…

Viral Video : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हमला, प्रदर्शन के दौरान मारे गए थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान उस…

रेप के दोषी आसाराम को मिली अंतरिम जमानत …. मेडिकल ग्राउंड पर 6 महीने की राहत लेकिन नहीं कर पाएंगे ये

जोधपुर : यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान…

1 of 5