Uttar Pradesh

लड़के ने सेक्स के लिए किया मजबूर, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, युवती ने किया विरोध तो दे दी ये खौफनाक सजा

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की एक युवक ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। युवक पर छात्रा से पहले भी छेड़छाड़ करने का आरोप था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार को कलवारी थाना क्षेत्र के बैरादी अहतमाली माईपुर गांव में हुई, जब 18 वर्षीय छात्रा अपने घर के बरामदे में सो रही थी तभी आरोपी ने उस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि लड़की को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, हालांकि परिवार के सदस्य एक युवक पर संदेह जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम को मामले की जांच में लगाया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। छात्रा की मां ने गांव के निवासी 22 वर्षीय मनदीप पासवान पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके पति पंजाब में काम करते हैं, जबकि वह अपनी बेटी और बेटे के साथ गांव में रहती हैं।

शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

महिला ने आरोप लगाया कि 19 दिसंबर 2025 को मनदीप पासवान ने उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से उनकी बेटी का एक अश्लील वीडियो बनाया। आरोपी ने उनकी बेटी पर शादी के लिए दबाव भी डाला। इस घटना के संबंध में कलवारी थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छात्रा की मां ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और न्याय की मांग की।

What's your reaction?

Related Posts

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 29