मध्य प्रदेश

हैवानियत की सारी हदें पार : पत्नी पूरी नहीं कर पाई इच्छा … तो हैवान बना पति बार – बार करता था फ़ोर्स, फिर घर के अंदर जो हुआ …

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दहेज की मांग को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी पर एसिड फेंक दिया। उस समय पत्नी की गोद में उसकी चार माह की बेटी भी थी। एसिड की छींटें पड़ने से पत्नी और मासूम बच्ची दोनों झुलस गईं। बहू की चीख सुनकर बचाने पहुंचे ससुर भी एसिड की बूंदों से झुलस गए।

कार की मांग पूरी न हुई तो पति बना हैवान

घटना लोहिए बाजार स्थित कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पति लगातार कार की मांग कर रहा था, जिसका पत्नी विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता 28 वर्षीय योगिता अग्रवाल की शादी 6 फरवरी 2024 को लोहिया बाजार निवासी मनन अग्रवाल से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में योगिता के पिता ने अपनी क्षमता से अधिक खर्च किया था। शादी के बाद करीब 15 से 20 दिन तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद सास-ससुर और पति ने कार की मांग करना शुरू कर दिया।

गोद में बेटी लिए पत्नी पर फेंका एसिड

बताया जा रहा है कि मनन अग्रवाल अपनी पत्नी पर पिता से कार मांगने का दबाव बना रहा था। योगिता ने पति को समझाया कि उसके पिता के पास अब इतने पैसे नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वह उसे प्रताड़ित करता रहा। करीब चार माह पहले योगिता ने एक बच्ची को जन्म दिया था। कार की मांग और मारपीट की शिकायत उसने अपने मायके वालों को भी बताई थी। पीड़िता के अनुसार 1 मार्च की रात करीब 9 बजे मनन नशे की हालत में घर पहुंचा और फिर से कार के लिए पिता को फोन लगाने का दबाव बनाने लगा। पत्नी के मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और घर में रखी एसिड की बोतल लाकर पत्नी पर फेंक दी। उस समय चार माह की बच्ची भी उसकी गोद में थी।

होली से पहले घर में खौफनाक कांड

एसिड से योगिता के हाथ, बाएं पैर की पिंडली और जांघ झुलस गई, जबकि बच्ची के चेहरे और हाथ पर भी जलन के निशान आए हैं। शोर सुनकर ससुर महेंद्र अग्रवाल बचाने पहुंचे तो उनके कपड़ों पर भी एसिड की बूंदें गिर गईं, जिससे उनका हाथ झुलस गया। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद योगिता और उसकी बच्ची को मायके वाले अपने साथ डबरा ले गए। वहीं महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

Gas Cylinder Update : गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, अब …. इस चीज के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर लागू हुआ ये नियम

भोपाल : एक बार फिर से शादियों के सीजन शुरू हो गए हैं और मिडिल ईस्ट में तनाव की…

1 of 28