अजब - गजब

Ajab – Gajab : भांजे के साथ भागी थी महिला, लिव इन में कर ली खुदकुशी, पति ने शव लेने से किया मना

बरेली : बरेली में लिव इन में रह रही एक महिला ने खुदकुशी कर ली। इस मामले की सूचना जब पति को दी गई तो महिला का पति बरेली पहुंचा, लेकिन उसने शव ले जाने से इनकार कर दिया। पति ने बताया कि पत्नी को उसका भांजा भगाकर ले आया था और प्रताड़ित कर रहा था। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। किला पुलिस ने उसकी शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

प्रेमी के साथ पति-पत्नी के जैसे ही रह रही थी महिला

बता दें कि किला छावनी में कालीधाम मंदिर के पास एक किराए के मकान में रहने वाली 28 वर्षीय पूजा मिश्रा ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी। वह प्रेमी आलोक मिश्रा के साथ पति-पत्नी के जैसे ही करीब दो महीने से रह रही थी। गुरुवार देर रात बाराबंकी से उसका पति ललित मिश्रा थाना किला पहुंचा। बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ललित मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद में रह रहा था।

सीतापुर में थाना पिसावां के गांव मढ़िया निवासी आलोक मिश्रा उसका सगा भांजा है। करीब आठ महीने पहले उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर आलोक भगा लाया और छिपकर इधर-उधर रहने लगा। ब्रजेश मिश्रा, अनूप मिश्रा और आलोक के चाचा प्रशांत तिवारी उसका साथ दे रहे थे। पत्नी के आलोक संग चले जाने से ललित मिश्रा के परिवार में सब परेशान थे। उधर, आलोक का इरादा भी सही नहीं था।

शादी से इनकार कर रहा था आलोक

ललित मिश्रा ने आरोप लगाया कि आलोक अब उनकी पत्नी से शादी नहीं कर रहा था। ब्रजेश, अनूप और प्रशांत इसमें उसका साथ दे रहे थे। पूजा ने इस बारे में फोन करके उसे जानकारी दी थी। ये लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसने शव साथ ले जाने से मना करते हुए यहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

मोबाइल पर Sexy Video सर्च कर रहा था बॉयफ्रेंड, सामने आ गया गर्लफ्रेंड का सेक्स करते वीडियो, देखकर उड़ गए होश

हांगकांग : युवाओं में इंटरनेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। आज के समय में बिना…

Ajab – Gajb : आधी रात किसी ने काट लिया युवक का काट दिया प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।…

Ajab Prem ke Gajab Kahani : प्यार ने तोड़े रिश्तों के बंधन! समधी पर आया समधन का दिल, बेटे की सगाई से पहले मां हुई फरार

उज्जैन : बड़नगर, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील में एक ऐसा प्रेम…

1 of 5