अजब - गजब

‘मेरे साथ बीता लो एक रात’.. दुल्हन के कमरे में जबरदस्ती घुस आया ससुर, शिकायत करने पर सास बोली- यह सब तो होता है

गोरखपुर : बड़े ख्वाब सजाकर एक दुल्हन ने शादी की थी, लेकिन सुहागरात के समय ही दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया। सुहागरात पर ही दुल्हे से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई, जिसे जानकर दुल्हन हीं नही बल्कि उसके परिवार वाले भी सन्न रह गए। दरअसल, सुहागरात के दिन ही पता चला कि दूल्हा नपुंसक है। इसके बाद ससुर भी बुरी नीयत रखने लगे। यहां तक कि लालच भी दिया कि साथ देगी तो उसे मालामाल कर देंगे।

नवविवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी ओर, ससुराल पक्ष ने भी महिला और उसके परिवार पर पैसे ऐंठने और धमकी देने के आरोप में जवाबी एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र का है। संतकबीर नगर की रहने वाली पीड़िता की शादी 18 जनवरी 2024 को खोराबार क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। पति बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने शादी में एक करोड़ रुपये खर्च किए थे।

इसमें 40 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी और घरेलू सामान भी शामिल था। ये पैसे मेरे पिता ने खेत बेचकर पति के परिवार वालों को दिए। शादी के अगले ही दिन 19 जनवरी को विदाई के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति ने बताया कि वह ऑपरेशन के चलते शारीरिक संबंध नहीं बना सकते। उसने यह भी कहा कि इलाज चल रहा है और जल्द ठीक हो जाएंगे। पत्नी ने शुरुआत में विश्वास किया, लेकिन कुछ समय बाद जब पति की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे शक हुआ। नवविवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ससुर ने किया छेड़छाड़

पीड़िता का दावा है कि एक दिन जब वह घर में अकेली थी, तो उसके ससुर जबरन कमरे में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। रोने और विरोध करने पर भी ससुर नहीं रुके। यहां तक कि लालच भी दिया कि साथ देगी तो उसे मालामाल कर देंगे। जब पीड़िता ने सास को शिकायत की, तो उन्होंने कहा कि यह सब तो होता रहता है, चुप रहो। बाद में ससुर ने उसे धमकी दी और पीटा भी।

ससुराल पक्ष का जवाब

दूसरी ओर, इंजीनियर के पिता ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है उन्होंने खोराबार थाने में महिला, उसकी बहन, मां और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई ससुर का कहना है कि शादी के एक महीने बाद ही बहू ने उनके बेटे के साथ सामंजस्य न होने का हवाला देकर घर छोड़ दिया इसके बाद, वह तरह-तरह से परेशान करने लगी और उनके बेटे को नपुंसक बताकर बदनाम किया ससुर ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने 1 करोड़ रुपये की मांग की और पैसे न देने पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा करने, उनके बेटे और उनकी हत्या की धमकी दी इसके अलावा, महिला की मां ने भी फोन पर उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी।

What's your reaction?

Related Posts

Ajab – Gajab : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के 25 दिन बाद दुल्हन जीजा संग हुई फरार वजह जानकर सब के उड़ गए होश

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाली घटना में जिले के अदलहाट थाना…

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए ले डाली 48 लाख की दवा, इंजीनियर साहब की खतरे में पड़ी जान! जाने क्या है पूरा मामला

बेंगलुरु : बेंगलुरु में 29 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ बड़ा खेला हो गया।…

Ajab Prem ke Gajab Kahani : प्यार ने तोड़े रिश्तों के बंधन! समधी पर आया समधन का दिल, बेटे की सगाई से पहले मां हुई फरार

उज्जैन : बड़नगर, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील में एक ऐसा प्रेम…

1 of 4