Balod

CG Road Accident : तेज रफ्तार पिकअप पलटी, भीषण हादसे में दो की मौत, 12 से अधिक ग्रामीण घायल, छठी कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा

बालोद : बालोद जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे ग्रामीणों की तेज रफ्तार पिकअप मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस भीषण हादसे में पिकअप में सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ ग्रामीणों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये सड़क दुर्घटना बालोद जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग पदेटोला गांव के निवासी हैं। वे मानपुर मोहला क्षेत्र के खलबत्तर गांव में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होकर रविवार रात वापस अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी और जैसे ही वाहन नेतामटोला मोड़ पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते वाहन सड़क किनारे पलट गया। जिससे उसमें सवार लोग पिकअप के नीचे बुरी तरह दब गए और चीख-पुकार मच गई।

इस भीषण हादसे में ग्राम पदेटोला निवासी 68 वर्षीय मानबाई पति बिदाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में पिकअप में सवार 12 से अधिक पुरुष और महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल डौंडीलोहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचार के दौरान एक अन्य महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस घटना पर पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : छात्र की संदिग्ध मौत, तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग, 10वी के छात्र की फंदे पर लटकी मिली थी लाश

बालोद : डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Crime : दिल्ली गयी लड़की से किया रेप, फिर दोस्त को 60000 रुपये में बेचा, बीबी बताकर करता रहा हैवानियत, अब मिली 20 साल की जेल

बालोद : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे 60 हजार रुपए में दूसरे व्यक्ति को बेचने…

1 of 8