Balod

छत्तीसगढ़ में अब ‘संगवारी गुरुजी’ की भर्ती! जिले में सैकड़ों पदों के लिए मंगाए गए आवेदन, जानिए कब है अंतिम तिथि

बालोदः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हांकित शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ‘संगवारी गुरूजी’ की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 अगस्त तक अपना आवेदन संबंधित विद्यालय में जमा कर सकते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चिन्हांकित विद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने ‘संगवारी गुरूजी’ के रूप में शिक्षकीय व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत निर्धारित शैक्षणिक अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 17 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक संबंधित विद्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

‘संगवारी गुरूजी’ के लिए निर्धारित शैक्षणिक अर्हता, नियम, शर्तें एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी बालोद जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://balod.gov.in/ पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र की संदिग्ध मौत, तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग, 10वी के छात्र की फंदे पर लटकी मिली थी लाश

बालोद : डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के…

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Crime : दिल्ली गयी लड़की से किया रेप, फिर दोस्त को 60000 रुपये में बेचा, बीबी बताकर करता रहा हैवानियत, अब मिली 20 साल की जेल

बालोद : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे 60 हजार रुपए में दूसरे व्यक्ति को बेचने…

1 of 8