मध्य प्रदेश

बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

जबलपुरः- मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के समीप स्थित बरगी बांध में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर्यटकों से भरा एक क्रूज पलट गया। हादसे में 6 की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद है। इस पूरी घटना का वीडियो का भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार क्रूज बरगी बांध में करीब 35 से 40 टूरिस्टों को सैर करा रहा था। तभी अचानक से बांध में डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। आनन-फानन में NDRF और SDRF को बुलाया गया। दोनों टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। बाकी अन्य लोग अभी भी लापता हैं।

तेज आंधी-तूफान में क्रूज का बैलेंस बिगड़ा!

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम के समय अचानक बरगी बांध के पास तेज आंधी-तूफान आया। इसी समय क्रूज नर्मदा नदी के गहरे बैकवाटर में था। पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया।यह क्रूज मध्य प्रदेश पर्यटन निगम यानी MPT के द्वारा संचालित किया जाता है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 33