नई दिल्ली

‘सेट पर खुलकर करती थी पार्टी, अब लगा रही आरोप’, मोनालिसा के को-एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, फरमान को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली : महाकुंभ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के एक मंदिर में शादी कर ली है। मोनालिसा और फरमान की शादी के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। मोनालिसा को फिल्म में चांस देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी को लव जिहाद बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। जवाब में मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और रोते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई। वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। मोनालिसा के को-एक्टर ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

मोनालिसा के को-एक्टर मुकेश ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दरअसल, द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म में मोनालिसा के को-एक्टर रहे मुकेश ने मोनालिसा के आरोपों को खारिज किया है। मुकेश ने मोनालिसा पर अपनी भड़ास निकाली है और डायरेक्टर सनोज को निर्दोष बताया है। एक यूट्यूब चैनल वीडियो में मोनालिसा के को-एक्टर मुकेश ने अपनी पूरी भड़ास निकालते हुए उन्हें गलत बताया। उनका कहना है कि अगर मोनालिसा के साथ इतना ही गलत हो रहा था तो सेट पर इतनी मस्ती कैसे कर पा रही थीं। आपको एक बार पिंच करे तो भी आपके चेहरे पर दिखाई देता है, फिर ये तो छेड़छाड़ की बात थी। मुकेश का कहना है कि सबने साथ मिलकर पार्टीज की हैं, जिसमें सनोज मिश्रा भी शामिल रहे।

अपने बयान में मुकेश ने आगे कहा कि, ‘अगर कोई महिला पीड़ित है तो क्या वो पूरी मस्ती करते हुए रह पाएगी। उसने मेरे साथ रील बनाई हैं। टीम के लोगों के साथ पार्टी की है, डांस किया है, पूरी मौज-मस्ती की है। वो रील्स सोशल मीडिया पर अपलोड भी की हुई हैं। जहां वो फुल बिंदास होकर रही हैं। अगर कोई महिला किसी ज्यादती का शिकार हो रही है तो क्या वो इस तरह से फुल फ्रीडम में रह पाएगी. इतना बिंदास रह पाएगी।

हमको बदनाम कर रही मोनालिसा

इतना ही नहीं मुकेश ने मोनालिसा की शादी पर भी सवाल उठाया है। मुकेश ने कहा कि, ‘हम क्या समझें कि क्या वो इंतजार कर रही थी। हम नॉर्मल सी शादी की बात करते हैं तो एक साल तक लग जाता है। ये कुछ महीनों में ही मिलकर इतना भरोसा कैसे कर बैठी। वो भी वो इंसान जो पहले बाबा का भेष बनाकर मिलता है और खुद को हिंदू धर्म का बताता है।’ मुकेश ने आगे कहा कि, फरमान खान एक जिहादी है और उसके साथ मिलकर मोनालिसा हम सबको बदमान कर रही है है। अगर मोनालिसा के पास कुछ नहीं था, तो उसने केरल जाकर इतनी बड़ी शादी कैसे कर ली। अभी उसने पार्टी की है अपने शादी के बाद, कैसे कर सकती है।

कैसे उसे बड़े बड़े लोग सपोर्ट कर रहे हैं। कहीं ना कहीं से तो फंडिंग आ रही है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए, ये फरमान तुरंत पकड़ा जाएगा। मुकेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि- 2025 में मोनालिसा 16 साल की थीं, एक ही साल में 18 की कैसे हो गई। ताकत हो तो इंसान डॉक्यूमेंट भी फर्जी बनवा लेता है। जैसे छांगुर बाबा पकड़ा गया था, वैसे ही इन लोगों का भी पर्दाफाश होगा।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34