नई दिल्ली

Sex Racket Busted : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, अंदर का नजारा देख उड़े सबके होश

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में संचालित एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है और अवैध गतिविधियों का संचालन करने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई मध्य दिल्ली में अनैतिक तस्करी गतिविधियों के बारे में मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस ने कैसे किया भंडाफोड़?

पुलिस ने बताया कि आरोपों की पुष्टि के लिए एक छापेमारी टीम ने एक कॉन्स्टेबल को ग्राहक बनाकर उस जगह पर भेजा और उसे पैसे के बदले यौन सेवाओं की कथित तौर पर पेशकश की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘नकली ग्राहक ने स्पा संचालक को पहले से चिन्हित 1,800 रुपए के नोट दिए और उसे यौन सेवाओं के लिए एक महिला से मिलवाया गया। संकेत मिलने के बाद छापेमारी टीम परिसर में दाखिल हुई और तलाशी ली।’

पुलिस ने स्पा संचालक को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को ऐसे सबूत मिले जिनसे स्पा में देह व्यापार संचालित किये जाने का पता चला और संचालक सावेद अली उर्फ शबीर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पांच महिलाओं को वहां से छुड़ाया गया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की पहचान गोपनीय रखी गई है और जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34