Uttar Pradesh

Gangrape Case : जंगल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, इतने लोगों ने मिटाई हवस …. इस हाल में मिली पीड़िता

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल में  जानवरों का चारा लेने गई 24 वर्षीय महिला के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी उमर और उसके चार साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 (सामूहिक दुष्कर्म), 87 (महिला का अपहरण) और 123 (अपराध करने के इरादे से किसी को ज़हर या नशीली चीज देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जंगल में मिली थी महिला

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह खेतों में जानवरों के लिए चारा लेने गई थी, इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेरकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुताबिक महिला ने बताया कि काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की, तो वह जंगल में बदहवास हालत में मिली। एसएसपी कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 27