मध्य प्रदेश

देश के सबसे साफ शहर में दूषित पानी से 7 लोगों की मौत, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, इस तारीख तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इनाणी द्वारा उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में जनहित याचिका प्रस्तुत की गई है। हाई कोर्ट में दायर इस याचिका पर आज दोपहर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने सरकार से 2 जनवरी तक स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के बाद शीतकालीन डिवीजन बेंच ने आदेश जारी करते हुए पीड़ितों के निशुल्क इलाज के निर्देश दिए हैं। इन याचिकाओं में दोषी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। दूषित पानी पीने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

उमंग सिंघार ने सीएम को लिखा पत्र

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

1 of 38