मध्य प्रदेश

School Holiday Update : अब रविवार की जगह सोमवार को रहेगी स्कूलों की छुट्टी, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

उज्जैन : सावन का महिना शुरू होते ही देशभर में शिवभक्ति का रंग चढ़ने लगता है। देश के कई मंदिर में पूरे सावन भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। वहीं मध्यप्रदेश के बाबा माहाकाल की नगरी में भी हर साल सावन के महीने में खास होता है। इस बार महाकाल की नगरी उज्जैन में सावन को लेकर खास तैयारियां की जा रही है। खासकर हर सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की शाही सवारी के चलते इस बार सभी स्कूलों में रविवार की जगह सोमवार को छु​ट्टी दी जाएगी। जिसको लेकर जिला कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दी है।

महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ती है वहीं दूसरी ओर हर सोमवार बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलती है। जिसको देखते हुए उज्जैन जिला कलेक्टर ने सभी स्कूलों में सोमवार को छुट्टी देने का ऐलान किया है। साथ ही रविवार को स्कूल खोलने का आदेश जारी किया है। अब इसको लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है।

कांग्रेस MLA आरिफ मसूद का बड़ा बयान

उज्जैन में महाकाल की सवारी के दिन स्कूलों की छुट्टियों के मामले में कांग्रेस MLA आरिफ मसूद का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने कहा, “महाकाल की सवारी वर्षों से निकल रही है और हर धर्म, हर समाज के लोग उसका स्वागत भी करते हैं। कलेक्टर ऐसा बेतुका आदेश निकालकर केवल मुख्यमंत्री को खुश करना चाहते हैं। संविधान से देश चलेगा। कल दूसरे धर्म के लोग भी आवाज उठाएंगे तब क्या करेंगे? एक देश एक संविधान की बात करने वालों को सोचना चाहिए।”

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार

वहीं कांग्रेस के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “कांग्रेस केवल आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने में व्यस्त रहती है। इसके लोग विदेशी चमचागिरी में व्यस्त रहते हैं। पता नहीं ये कांग्रेस चीन की है या पाकिस्तान की है। कलेक्टर के पास अधिकार होता है कि वो जन आवश्यकता अनुसार शासकीय छुट्टी घोषित कर सकता है।”

What's your reaction?

Related Posts

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 40