ब्रेकिंग न्यूज़

School College Closed : स्कूल-कॉलेज बंद, नालों में तब्दील हुई सड़कें, इन जिलों में अगले तीन दिन तक नहीं थमेगी बारिश की बूंद, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

गांधीनगर : पूरे भारत में मानसून का आगमन हो चुका है और इसके साथ ही मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन पहली बारिश के साथ ही देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी बारिश के बाद गुजरात में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सूरत में तो आलम ऐसा है कि सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं और रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से लोग घरों में कैद हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि सूरत में पिछले 24 घंटों में 346 मिमी बारिश हुई है। सूरत में हालात इतने गंभीर हैं कि रेलवे अंडरपास और हाईवे पर जलभराव के कारण यातायात ठप हो गया है। कड़ोदरा और कामरेज जैसे इलाकों में गाड़ियां पानी में डूबीं और नगरपालिका के ट्रैक्टर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में लगे हैं। प्रशासन ने स्कूलों को बंद कर दिया है और लोगों से घरों में रहने की अपील की है। दुकानें बंद हैं और रोजमर्रा की चीजें खरीदना भी मुश्किल हो गया है।

वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो सूरत, नवसारी, वलसाड, और अमरेली में अगले तीन दिन तक मूसलाधार बारिश होने वाली है। वहीं, अहमदाबाद, वडोदरा, और गांधीनगर में भी तेजी बारिश हो सकती है। जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 28 जून तक के लिए राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है।

सूरत के अलावा, नवसारी, वलसाड, भावनगर, और अमरेली जैसे जिलों में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई है। तापी जिले के डोलवान में 7 इंच और नवसारी के जलालपोर में 5 इंच बारिश दर्ज की गई। बांधों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है, और कई नदियां उफान पर हैं। अहमदाबाद में भी जलभराव की खबरें हैं, हालांकि स्थिति सूरत जितनी गंभीर नहीं है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

Train Accident : सैरांग एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, कई बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

गुवाहाटी : असम के गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह हुए रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन…

CG Liquor Scam : EOW ने रिटायर्ड IAS निरंजन दास को हिरासत में लिया, सिंडिकेट में गहरी साजिश का खुलासा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक…

Sex Racket : WhatsApp पर तस्वीरें, मोबाइल से होता था सौदा, पुलिस ने बड़े देह व्यापार का किया भंडाफोड़

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते…

1 of 27