ब्रेकिंग न्यूज़

हार्ट अटैक से पूर्व उप-मुख्यमंत्री का निधन.. संभल चुके हैं स्वास्थ्य मंत्री का भी जिम्मा, हर कोई दे रहा दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि

अमरावती : आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री ए काली कृष्ण श्रीनिवास उर्फ अला नानी की मंगलवार को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी। पूर्व डिप्टी सीएम श्रीनिवास 56 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कई नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

सीएम नायडू ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री अला नानी गारु की मृत्यु के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। यह बेहद दुखद है कि 56 वर्ष की कम उम्र में हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गयी।’’ सीएम नायडू ने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’’

मंत्री नारा लोकेश ने भी जताया शोक

तेदेपा के कार्यकारी अध्यक्ष और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री नारा लोकेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेदेपा नेता और पूर्व मंत्री अला नानी की हृदयाघात से मृत्यु के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा लगा है। नानी गारु की स्मृति को नमन करता हूं।’’ लोकेश ने कहा कि श्रीनिवास हमेशा विवादों से दूर रहे और सभी के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’

अला नानी ने संभाले थे कई महत्वपूर्ण पद

श्रीनिवास युवजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री थे। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में श्रीनिवास एलुरु विधानसभा क्षेत्र से तेदेपा के बी. राधा कृष्णैया से हार गए थे। बाद में उन्होंने वाईएसआरसीपी छोड़कर तेदेपा का दामन थाम लिया था।

What's your reaction?

Related Posts

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

CG IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए इस जिले के कलेक्टर, 14 IAS अफसर इधर से उधर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 14…

1 of 26