Uttar Pradesh

Rape Case : 8वीं की छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक करता रहा दुष्कर्म, फेल करने के नाम पर यौन शोषण का ऐसे हुआ खुलासा

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जब कक्षा में फेल करने का डर दिखाकर नाबालिक लड़की से स्कूल प्रबंधक पिछले डेढ़ साल से बलात्कार की घटना को अंजाम देता रहा। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया लेकिन कोई सुधार न होता देख डॉक्टरों ने सलाह दी की बच्ची को कोई बीमारी नहीं बल्कि ये शारीरिक उत्पीड़न की शिकार हुई उसको आराम से घर जाकर जानकारी लें।

नाबालिक पीड़ित बच्ची ने अपनी आपबीती बताई

डॉक्टर की सलाह पर परिजनों ने वैसा ही किया। पूछने पर कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय नाबालिक पीड़ित बच्ची ने अपनी आपबीती बताई । उसने बताया कि किस तरह स्कूल प्रबंधक द्वारा कई महीनों से फेल कर देने की धमकी देकर उसका रेप किया जा रहा है। जब विरोध करती तो परिजनों को जान से मार देने की धमकी देता था। घटना के बारे में जानकारी होते ही पीड़ित लड़की के पिता ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि नाबालिग बच्ची को कब तक ​न्याय मिलता है और हवस का भूखा स्कूल प्रबंधक कब तक सलाखों के पीछे होगा?

What's your reaction?

Related Posts

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 29