नई दिल्ली

लगातार खतरनाक हो रहा है चक्रवात ‘सेन्यार, दक्षिण राज्यों में मचा सकता है भारी तबाही, जानें छत्तीसगढ़ पर क्या होगा असर

नई दिल्ली : मलक्का जलसंधि के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत होकर चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ में तब्दील हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान बुधवार दोपहर बाद इंडोनेशिया के तट से टकरा सकता है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी एक और निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है, जिसके अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है। दो मजबूत मौसम प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने बताया कि ‘सेन्यार’ का प्रभाव 24 घंटे तक बना रहेगा और तटवर्ती इलाकों में 70–90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तूफान के दिशा बदलते हुए दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़ने की भी संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 26 नवंबर को मध्यम से भारी वर्षा और 27 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि 28 नवंबर से मौसम में सुधार शुरू हो सकता है। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में पहले ही भारी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

कावेरी डेल्टा और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में जोरदार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। एहतियात के तौर पर मंगलवार को तमिलनाडु के कई स्कूल और कॉलेज बंद रहे। मौसम विभाग ने गुरुवार तक दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में व्यापक बारिश की चेतावनी जारी की है।

What's your reaction?

Related Posts

इस सिम कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! रातों-रात बंद हुए रोज 1.5GB डेटा वाले ये 5 सबसे सस्ते प्लान

नई दिल्ली:- भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में…

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Petrol Diesel Prise : GST के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ी राहत! 82.42 रुपए तक आया दाम, त्योहारों से पहले आए अच्छे दिन

नई दिल्ली : लाख कोशिशों के बाद भी महंगाई कम नहीं हो रही है। आटा, चीनी, पेट्रोल…

1 of 33