Road Accident

Road Accident : दो कारों की आमने – सामने टक्कर में 4 की मौत, 3 घायल

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

जानकारी के अनुसार, थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में एक परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग कारों में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रवीण (40), प्रीति (37), सुदेश (71) और शिवांश (9) को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप भी रोक नहीं पाएंगे आंसू

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप…

CG Road Accident : 15 वर्षीय नाबालिग चला रही थी कार, तीन को उड़ा डाला, पिता समेत नाबालिग पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

धरमजयगढ़ : पिछले दिनों हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया…

1 of 7