Road Accident

Big Road Accident : बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 10 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां गुढ़ थाना क्षेत्र में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 10 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लगा गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम घायलों को इलाज के लिए भेजने के साथ ही यातायात व्यवस्था को ठीक करने में भी जुटी हुई है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल हादसे की वजह और मृतकों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

What's your reaction?

Related Posts

Road Accident : 7 बच्चों समेत 10 लोगों की हुई मौत, श्रद्धालुओं के वाहन की ट्रक से हुई टक्कर, दर्शन कर लौट रहे थे सभी

दौसा : राजस्थान के दौसा में बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों…

CG Road Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत, पति की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

दुर्ग : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

CG Road Accident : 15 वर्षीय नाबालिग चला रही थी कार, तीन को उड़ा डाला, पिता समेत नाबालिग पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

धरमजयगढ़ : पिछले दिनों हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया…

1 of 7