Road Accident

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप भी रोक नहीं पाएंगे आंसू

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप भी रोक नहीं पाएंगे आंसू

अहमदाबाद: गुजरात के नडियाद के पास स्थित उत्तर्संडा गांव में एक मार्मिक और अनोखा मामला सामने आया है। यहां 18 वर्षीय क्रिश परमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। क्रिश की मौत के बाद उसके परिवार ने उसे उसकी बाइक के साथ दफनाया। दरअसल क्रिश अपनी बाइक से बहुत प्यार करता था। इस फैसले से वहां मौजूद हर किसी की आंख में आंसू आ गए। बता दें कि क्रिश परमार, संजयभाई सुलेमानभाई परमार का इकलौता बेटा था। उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और आगे BCA की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहा था।

26 मई को हुआ था हादसा

26 मई को वह आणंद स्थित कॉलेज में रजिस्ट्रेशन कराने गया था। लौटते समय रात करीब 8 बजे उसकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि क्रिश को गंभीर सिर और शारीरिक चोटें आईं। उसे आनन-फानन में लांभवेल रोड के एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। मगर 12 दिन तक जीवन और मौत के बीच जूझने के बाद क्रिश ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।क्रिश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

लेकिन इस दुःख की घड़ी में भी परिवार ने उसकी अंतिम इच्छा और पसंद का सम्मान किया। अंतिम संस्कार के दौरान न केवल उसके कपड़े, जूते और चश्मे को उसके साथ दफनाया गया, बल्कि उसकी प्रिय बाइक को भी कब्र में रखा गया।

पिता ने बताया बाइक को क्यों दफनाया

क्रिश के पिता संजयभाई परमार ने बताया कि उसका बाइक चलाने का जुनून बहुत गहरा था। हमारे पास कार भी थी, लेकिन वह हमेशा बाइक से ही घूमना पसंद करता था। हम चाहते थे कि उसकी वह पसंदीदा चीजें मरने के बाद भी उसके साथ रहें। इसलिए हमने उसकी बाइक को भी उसके साथ दफनाया। गांववालों और रिश्तेदारों ने भी इस अद्वितीय विदाई को बेहद भावुक और मार्मिक बताया। बहुत से लोगों की आंखें उस समय नम हो गईं, जब क्रिश की बाइक को उसकी कब्र में रखा गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : 15 वर्षीय नाबालिग चला रही थी कार, तीन को उड़ा डाला, पिता समेत नाबालिग पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

धरमजयगढ़ : पिछले दिनों हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया…

Road Accident : 7 बच्चों समेत 10 लोगों की हुई मौत, श्रद्धालुओं के वाहन की ट्रक से हुई टक्कर, दर्शन कर लौट रहे थे सभी

दौसा : राजस्थान के दौसा में बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों…

CG Road Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर ही मौत, मां के मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे मृतक

डोंगरगढ़ : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क…

1 of 3