नई दिल्ली

रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! LIC की इस स्कीम में लगाएं पैसे और हर महीने घर बैठे पाएं 10 रुपये की पेंशन, जानें कैसे?

नई दिल्ली : रिटायरमेंट के बाद आर्थिक आजादी हर किसी का सपना होता है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक ऐसी योजना संचालित करती है, जहाँ आपको सिर्फ एक बार निवेश करना है और अगले महीने से ही आपके खाते में पेंशन आनी शुरू हो जाएगी। हम बात कर रहे हैं LIC सरल पेंशन योजना की, जो सुरक्षित निवेश और लाइफटाइम गारंटीड इनकम चाहने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

क्या है LIC की यह खास योजना?

यह एक इमिडिएट एन्युटी प्लान है। इसका मतलब है कि पॉलिसी लेते ही आपकी पेंशन शुरू हो जाती है। यह एक नॉन-लिंक्ड प्लान है, यानी शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता। आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और इनकम की गारंटी मिलती है।

LIC निवेश और पेंशन का गणित

अगर कोई निवेशक अपनी रिटायरमेंट पूंजी से एकमुश्त ₹20 लाख का निवेश इस योजना में करता है, तो उसे शानदार रिटर्न मिलता है सालाना पेंशन: 1,36,000, छमाही पेंशन: 66,640, तिमाही पेंशन: 32,980, मंथली पेंशन: 10,880।

योजना की मुख्य विशेषताएं

कम से कम 1 लाख का निवेश जरूरी है, जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।आप इसे अकेले या पति-पत्नी के साथ जॉइंट नाम पर भी ले सकते हैं। निवेशक अपनी सुविधा अनुसार मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर पेंशन चुन सकते हैं। पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद, निवेश की गई पूरी मूल राशि नॉमिनी को वापस कर दी जाती है।

What's your reaction?

Related Posts

इस सिम कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! रातों-रात बंद हुए रोज 1.5GB डेटा वाले ये 5 सबसे सस्ते प्लान

नई दिल्ली:- भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Petrol Diesel Prise : GST के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ी राहत! 82.42 रुपए तक आया दाम, त्योहारों से पहले आए अच्छे दिन

नई दिल्ली : लाख कोशिशों के बाद भी महंगाई कम नहीं हो रही है। आटा, चीनी, पेट्रोल…

1 of 33