मध्य प्रदेश

Rape Case : 5 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले गया था आरोपी

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक यिवक ने पांच साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग आक्रोशित हो उठे हैं। पुलिस ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सागर जिले के महराजपुर थाना क्षेत्र का है। यहां गांव के रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि, बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी, तब आरोपी उसे उठाकर ले गया और सुनसान नाले के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची को मौके पर छोड़कर आरोपी भाग निकला।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लोगों ने जब बच्ची को देखा तो उन्होंने पुलिस और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, मासूम बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद ग्रामीण काफी ज्यादा आक्रोशित है।

What's your reaction?

Related Posts

थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस में 78 निरीक्षकों (TI) को दिया गया प्रमोशन वापस ले लिया…

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश

ग्वालियर : कृ​ष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 39