Raipur

Petrol Diesel Price : दाम बढ़ने पर छत्तीसगढ़ में कितनी है एक लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा रेट

रायपुर : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब भारत पर भी असर डाल रहा है। मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने से सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर महसूस हो रहा है। इसी बीच एक बार फिर आम जनता को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी।

पांच दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ें दाम

छत्तीसगढ़ में पांच दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 90 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 96 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके चलते राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत 104.44 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल भी करीब 97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

कितनी है एक लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत?

इस बढ़ोत्तरी की मार आम लोगों पर सीधे पड़ रही है, लिहाजा आम लोग सरकार से कीमत कम करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, राजधानी के अलग-अलग पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 10 से 15 पैसे तक का अंतर देखा गया। कहीं पेट्रोल 104.38 पैसे तो कहीं 104.46 पैसे मिल रहे हैं।

पेट्रोल डीलर्स का कहना है कि ऐसा ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के चलते होता है। डीपो से जो पेट्रोल पंप जितना दूर है, उतना ही रेट में अंतर दिखता है। वहीं, निजी क्षेत्र के जिओ पेट्रोल पंप में पेट्रोल डीजल की कीमत में आज कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है, लेकिन पहले से ही यहां पेट्रोल 1 रुपये ज्यादा महंगा है। यहां पेट्रोल 105 रुपये 49 पैसे प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 146