Sarguja

CG News : सरकारी नौकरी की आड़ में …. ऐसा काम कर रहे थे दंपति, अब विभाग ने लिया ये एक्शन, जानें पूरा मामला

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सरकारी डॉक्टर होते हुए निजी कंपनी के प्रोडक्ट का पत्नी के साथ प्रचार करना एक भारी पड़ गया। जहां मामले में जांच के बाद डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि उनकी नर्स पत्नी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

प्रोडक्ट का प्रचार करना पड़ा महंगा

बताया जा रहा है कि धौरपुर ब्लॉक में पदस्थ डॉक्टर स्वयंबर सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह जो की नर्स है, इन दोनों के द्वारा निजी कंपनी के प्रोडक्ट का न सिर्फ प्रचार प्रसार किया जा रहा था बल्कि ये लोग बढ़ चढ़कर निजी कार्यक्रम में शिरकत भी कर रहे थे। इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग में होने के बाद संयुक्त स्वास्थ्य संचालक डॉक्टर अनिल शुक्ला ने संभाग स्तरीय टीम बनाकर इस मामले की जांच कराई जिसमें पाया गया कि डॉक्टर और उनकी पत्नी के द्वारा अपनी सेवा आचरण का उल्लंघन करते हुए निजी प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार किया गया है।

डॉक्टर सस्पेंड और पत्नी को नोटिस

ऐसे में तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉक्टर स्वयंबर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा उनकी पत्नी नर्स प्रियंका सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य संयुक्त संचालक डॉक्टर अनिल शुक्ला ने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधि में जो लोग भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

1 of 18