बिहार

Crime News : पति बना हैवान, पत्नी और तीन मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी बगाही गांव में घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी संदीप दास पश्चिम बंगाल के दालकोला क्षेत्र का रहने वाला है और परिवार के साथ गांव में स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने पत्नी फूल कुमारी दास और तीन बच्चों पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में आरोपी की पत्नी के साथ उसका बेटा ह्रदय दास और बेटियां संध्या दास व सोन दास शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं…

1 of 8