Uttar Pradesh

सुहागरात पर बेडरूम छोड़ भाभी के साथ …. कर रहा था दूल्हा कमरे से निकलते सन्न रह गई दुल्हन, जानें फिर क्या हुआ?

गोरखपुर : शादी के बाद हर दुल्हन का सपना होता है कि सुहागरात खास, यादगार और सुकून भरी हो। यह पल न सिर्फ नए रिश्ते की शुरुआत होता है, बल्कि दो अनजान लोगों के बीच भरोसे और अपनापन बनाने का पहला मौका भी माना जाता है। लेकिन क्या हो सुहागरात वाले दिन पति किसी और के साथ कमरे पर हो? ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है।

जहां एक नई नवेली दुल्हन का सपना उस वक्त टूट गया जब दूल्हा सुहागरात पर अपनी भाभी के कमरे पर था। सुहागरात के दूसरे दिन दुल्हन ने अपने पति को जेठानी के कमरे से निकलते देख ली। जिसके बाद दुल्हन ने इसका विरोध किया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

दुल्हन ने लगाया ये आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बेलीपार थाना क्षेत्र की है। दरअसल, 30 साल की एक पीड़ित महिला ने अपने पति और उसके भाभी से अवैध संबंध रखने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका निकाह 13 जुलाई 2025 को बांसगांव थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

पूरी रात इंतजार करते रही महिला

निकाह के अगले दिन ही वह विदा होकर अहमदाबाद चली गई, जहां दावते वलीमा हुआ। ससुराल पहुंचने के बाद सुहागरात के दिन वह पूरी रात पति का इंतजार करती रही लेकिन पति कमरे में नहीं आया। सुबह देखा कि पति जेठानी के कमरे से निकल रहे थे। हर रात यही क्रम चलता रहा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पति और जेठानी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। ⁠

किसी तरह लोगों से मदद लेकर वह गोरखपुर स्थित मायके पहुंची और 21 अक्तूबर से यहीं रह रही है। बाद में पीड़िता के माता-पिता अहमदाबाद गए तो उन्हें घर से भगा दिया गया। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

लेडी DSP पर विभाग का एक्शन छात्रा के हत्या आरोपियों से कर ली थी सांठगांठ? परिवार ने लगाए थे सनसनीखेज आरोप

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में दलित युवती ललिता गौतम हत्याकांड में पुलिस ने…

बड़ा हादसा : दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहा, छह मजदूरों की मौत

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

बाथरूम मे आशिक के साथ पकड़ी गई बीवी रेप केस में भिजवाया जेल, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ आशिकी का खेल हुआ फिर ….

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला…

1 of 25